गरियाबंद

संकल्प सेवा संस्थान में ध्वजारोहण
21-Aug-2026 3:30 PM
संकल्प सेवा संस्थान में ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम,21 अगस्त। नवागांव (बुडेनी) स्थित छत्तीसगढ़ हैंडिकैप्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित संकल्प सेवा संस्थान आनंद धाम नवागांव में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ गरियाबंद के अध्यक्ष प्रवीण साहू ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने की। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, कविता, गीत एवं नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

 बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सभी ने सराहना की।


अन्य पोस्ट