गरियाबंद

राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
21-Aug-2026 3:24 PM
राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा- राजिम, 21 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.  राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं,जनप्रतिनिधियों, सेवादल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुलाब गार्डन राजीव चौक स्थित स्व.  राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। पश्चात पुलिस थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवादल का योद्धा—लगाएगा एक पौधा अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए गए। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने राजीव गांधी के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक भागीदारी से जोडऩे, पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने तथा भारत को आधुनिक संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और दूरदर्शी पहल की।

उनके विचार आज भी आधुनिक, समतामूलक एवं सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महामंत्री मनोज वर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, जीत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सौरभ शर्मा, चतुर सिंह जगत, चन्द्रहास साहू, सुरेन्द्र साहू एवं बिरबल सिंह बंजारा, पार्षदगण एवं कांग्रेसजन अजय साहू, रामरतन, तरुण कंसारी, हेमंत साहनी, फागूराम, टिकेश्वर गिलहरे, दीपाली राजपूत, मितेश शाह, निर्माण यादव, वीरेन्द्र राजपूत, घनश्याम साहू, लालजी साहू, रामकुमार शर्मा, अनूप खरे, राजा ठाकुर, राकेश सोनकर, विवेक साहू, रुक्मणी साहू, सौरभ सोनी, अनुभव जैन, भारत गोस्वामी, बल्लू देवांगन, विजय तारक, सुनील शर्मा तथा अमर चक्रधारी सहित रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट