गरियाबंद

डबरियों में मत्स्य पालन को बढ़ावा
21-Aug-2026 3:20 PM
डबरियों में मत्स्य पालन को बढ़ावा

महिला हितग्राहियों को मछली बीज वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 21 अगस्त। जनपद पंचायत गरियाबंद द्वारा गुरुवार को  शासन की फ्लैगशिप योजना वीबी-जीराम-जी के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी से जुड़ी महिला हितग्राहियों को आज विभागीय अभिशरण के माध्यम से मछली पालन के लिए मछली बीज का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार से जोडक़र उनकी आय में वृद्धि करना और आजीविका के स्थायी साधन उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान 150 महिला हितग्राहियों को मछली बीज प्रदान किया गया। वीबी-जीरामजी आजीविका डबरियों में मत्स्य पालन शुरू करने से महिलाओं को गांव में ही रोजग़ार के नए अवसर खुलेगा। इसके साथ ही मत्स्य पालन के माध्यम से परिवार की अतिरिक्त आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मछली बीज वितरण के साथ ही मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को आजीविका डबरी में मछली पालन के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने मछली पालन के लिए डबरी की तैयारी, मछली बीज डालने की उचित प्रक्रिया, मछलियों के लिए आवश्यक आहार, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने, नियमित देखभाल तथा मछलियों के बेहतर उत्पादन के लिए अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ नम्रता शर्मा, पीओ, बीपीएम एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महिला हितग्राहियों को मछली पालन को केवल योजना का लाभ लेने तक सीमित न रखते हुए ।

इसे नियमित आजीविका के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।


अन्य पोस्ट