गरियाबंद

जनपद सभापति ने किया ध्वजारोहण
21-Aug-2026 3:19 PM
जनपद सभापति ने  किया ध्वजारोहण

नवापारा-राजिम, 21 अगस्त। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर के द्वारा क्लस्टर भवन ग्राम पोड़ में ध्वजारोहण किया व राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया गया।  उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई दिया और आगे बताया की उन्नति महिला क्लस्टर संगठन जो की बिहान योजना के माध्यम से 27 ग्राम की महिला संगठन को सशक्त बनाने स्वरोजगार के माध्यम से स्वावलंबी बनाने के लिए आर्थिक मदद बैंकों के माध्यम से बहुत ही कम ब्याज पर करती है। अभनपुर ब्लॉक के अंतर्गत 93 पंचायत एवं 105 ग्राम के अंतर्गत 4 क्लस्टर भवन संचालित है और इनके द्वारा आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं लखपति करोड़पति दीदी बनने की ओर अग्रसर है जो बधाई के पात्र हैं।

उक्त कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच भूपेश ध्रुव एवं समस्त पंचगण,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के प्राचार्य घनश्याम चेलक जी एवं समस्त शिक्षक गण, सुभद्रा ध्रुव क्षेत्रीय समन्वयक, हेमलता साहू पीआरपी, अमेरिका जांगड़े लेखपाल, इंदु यादव, धनेश्वरी साहू अध्यक्ष, चंद्रिका साहू, ईनेश्वरी तारक, किरण साहू,गुलाब गिलहरे, कोमल गिलहरे,रुक्मणी वर्मा,नंदनी साहू सहित सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट