गरियाबंद

बाबा गरीबनाथ में जलाभिषेक को लेकर भव्य तैयारी, अलका चंद्राकर की होगी प्रस्तुति
20-Aug-2026 2:59 PM
बाबा गरीबनाथ में जलाभिषेक को लेकर भव्य तैयारी, अलका चंद्राकर की होगी प्रस्तुति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार 24 अगस्त को रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला परिसर स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू शिवलिंग बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा गरीबनाथ के जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की साज-सज्जा से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। त्रिवेणी संगम से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जल लाया जाता है। पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाता है। सुबह से शुरू होने वाला यह सिलसिला शाम तक जारी रहता है। इस दौरान मंदिर परिसर,रानी श्यामकुमारी देवी धर्मशाला और आसपास  श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रहती है।आयोजन समिति के सदस्यों राघोबा महाडिक,राजेश सोनकर, अमर ठाकुर,सागर निषाद, लाला साहू, बंटी सहिस,सुनील देवांगन, संजू चंद्राकर,मनीष शिंदे,धीरेंद्र शर्मा,यशवंत सोनी,आलोक गुप्ता, सुरेश गुप्ता,राजेश देवांगन,केशव साहू,मोहन दसारी और संजू निर्मलकर ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को और भव्य रूप देने की तैयारी है। मंदिर की रंग-रोगन एवं पुताई का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर की दीवारों पर भगवान भोलेनाथ के आभूषण माने जाने वाले सर्प, बिच्छू सहित विभिन्न जीव-जंतुओं की आकर्षक आकृतियां बनाई गई हैं।आकर्षक विद्युत रोशनी से मंदिर परिसर को सजाया गया है, जिसकी रोशनी रात में दूर तक दिखाई दे रही है, अलका चंद्राकर की छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम के दौरान किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट