गरियाबंद

रूपकुमारी चौधरी को राजू सोनकर ने दी बधाई
20-Aug-2026 2:54 PM
रूपकुमारी चौधरी को राजू सोनकर ने दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष का दायित्व मिलने पर क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र (राजू ) सोनकर ने सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी से भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दोीं।

जितेन्द्र सोनकर ने कहा कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा महिलाओं को संगठन से जोडऩे और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होंगे।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी अपने अनुभव, सरल व्यवहार और संगठनात्मक क्षमता से राष्ट्रीय स्तर पर महिला मोर्चा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।


अन्य पोस्ट