गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 19 अगस्त। 15 अगस्त के दिन दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा, 76 मिनट तक दिए गए संबोधन के दौरान दिमागी नक्सली शब्द का उल्लेख करने पर,कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों द्वारा मचाए जा रहे हंगामे पर छ.ग.स्टेट वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी की बुद्धि किस कदर मंद हो गई है,इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये पार्टियां आज खुद को दिमागी नक्सली बता रही हैं। ऐसा कर ये लोग स्वयं के वास्तविक रूप को देशवासियों के समक्ष उजागर कर रहे हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने दिमागी नक्सली शब्द का उल्लेख करते हुए सिर्फ इतना कहा है कि देश से बंदूकधारी नक्सलियों का खात्मा हो चुका है, लेकिन दिमागी नक्सली अभी भी मौजूद हैं,जो देश की एकता,अखंडता,शांति और सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। इसके अलावा उन्होंने किसी भी व्यक्ति विशेष, पार्टी विशेष, संस्था या संगठन विशेष, धर्म विशेष या उम्र विशेष के लोगों का कोई उल्लेख किया ही नहीं है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया में मौजूद प्रधानमंत्री मोदी के उस पूरे 76 मिनट का वीडियो देख व सुनकर खुद इस बात की पुष्टि कर सकता है। इन सबके बावजूद कांग्रेस और उनके सहयोगियों द्वारा मोदी जी के अंधविरोध के चलते खुद को दिमागी नक्सली कह रहे हैं, जिससे यही स्पष्ट होता है कि इन लोगों की वास्तविक विचारधारा क्या है। श्री साहू नेे कहा देश में आतंकवाद और नक्सलवाद की पोषक कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां रहीं । लगभग 30 सालों तक जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रहा, जिसे मोदी सरकार ने पूरी तरह खत्म कर दिया । इसके अलावा 1967 से पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी से शुरू हुआ नक्सलवाद इन्हीं पार्टियों की सरकारों की अक्षमता के चलते देश के 11 राज्यों के 180 जिलों तक फैल चुका था।
जिसे भी मोदी सरकार ने इसी साल 31 मार्च को पूरी तरह खत्म कर दिया है । लेकिन इसके बाद भी अभी भी कई ऐसे लोग देश में मौजूद हैं, जो लगातार देश में अस्थिरता, अशांति, असुरक्षा, हिंसा, अव्यवस्था आदि फैलाना चाहते हैं और इन्हीं लोगों को मोदी जी ने दिमागी नक्सली कहा है।
मोदी जी के इतने स्पष्ट संदेश को अपनी घटिया राजनीति के चलते कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां, जानबूझकर विकृत रूप से व्याख्या करते हुए देशवासियों को भडक़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनका यह दुष्प्रयास सफल नहीं होगा क्योंकि देश की जनता जागरूक है, वो उनकी तरह पप्पू नहीं है । लगाया जा सकता है कि ये पार्टियां आज खुद को दिमागी नक्सली बता रही हैं। ऐसा कर ये लोग स्वयं के वास्तविक रूप को देशवासियों के समक्ष उजागर कर रहे हैं।