गरियाबंद

संध्या राव के नेतृत्व में ध्वजारोहण
19-Aug-2026 4:19 PM
संध्या राव के नेतृत्व  में ध्वजारोहण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 अगस्त।  80 वें स्वतंत्रता दिवस समूचे अंचल में हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में नगर के मैडम चौक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजा रोहण कार्यक्रम में मणि कंचन केंद्र तर्री,गोबरा एवं मुक्तिधाम में कार्यरत स्वच्छता दीदीयों ने नपा.नेता प्रतिपक्ष संध्या राव के नेतृत्व में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर मैडम चौक को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तिरंगे के रंगों वाले गुब्बारों और सजावटी सामग्री से सजा चौक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। रंग-बिरंगी सजावट के बीच जब राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तो पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो उठा।

 उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को नमन किया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से आदर्श नवीन प्राथमिक शाला के प्राचार्य गोपाल यादव, उत्तम गोलछा, अहमद रिजवी, कौशल नगारची,अंजू, सीता, शहीदा, सविता, देवकी, शकुन, रशिद तिगाला, संतोष साहू एवं हमर क्लीनिक के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट