गरियाबंद

डॉ. विधि जैन को मिला ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान
19-Aug-2026 4:17 PM
डॉ. विधि जैन को मिला ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 अगस्त। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए नवापारा नगर के कमल डागा की बहू होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विधि जैन को रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान समारोह प्रभा फाउंडेशन एवं डॉ. त्रिवेदीस होम्योपैथी क्लिनिक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया। इसी क्रम में नवापारा की डॉ. विधि जैन को उनके चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया। डॉ.विधि जैन को यह सम्मान बृजमोहन अग्रवाल सांसद, लोकसभा रायपुर के हाथों प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, पवन साय प्रदेश महामंत्री (संगठन),भाजपा, राजेश मूणत विधायक, पुरंदर मिश्रा विधायक, मोतीलाल साहू विधायक, एवं मीनल चौबे महापौर, रायपुर नगर निगम सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि डॉ.विधि जैन करणी होमियो केयर,नवापारा राजिम में अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कर रही हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय मार्गदर्शन देने के लिए उनके योगदान की सराहना की गई।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. विधि जैन ने प्रभा फाउंडेशन एवं डॉ. त्रिवेदीस होम्योपैथी क्लिनिक के डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘जीवन रक्षक गौरव सम्मान’ उनके लिए गर्व और सम्मान का विषय है। यह सम्मान उन्हें मरीजों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।


अन्य पोस्ट