गरियाबंद

जामगांव सोसायटी में किशन सिन्हा ने किया ध्वजारोहण
18-Aug-2026 4:18 PM
जामगांव सोसायटी  में किशन सिन्हा  ने किया ध्वजारोहण

नवापारा-राजिम, ग्राम पी जामगांव में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व बहुत धुमधाम से सम्पन्न हुआ।

ग्राम के प्राथमिक कृषि साख समिति पं.क्रं. 628 कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस अवसर पर मुख्य अतिथि सोसायटी के अध्यक्ष किशन सिन्हा द्वारा भारत माता एवं वीर शहीदों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भारत माता की जय,वंदे मातरम की जयघोष के साथ ध्वजारोहण किया गया।  इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्रामवासी उपस्थित थे,जिसमें प्रमुख रूप से समिति के प्रबंधक इन्द्रसेन साहू, राकेश कुमार साहू कंप्यूटर ऑपरेटर अमित साहू छत्रराराम विश्वकर्मा, खेम राम साहू, समारु साहू,नारायण,दुलेश्वर, कुलेश्वर, मेघनाथ, दुर्गेश, रोशन सिन्हा,दुष्यंत साहू,रामस्वरूप ध्रुव, नरेश सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।


अन्य पोस्ट