गरियाबंद

समाजसेवी रमेश पहाडिय़ा ने फ हराया तिरंगा
17-Aug-2026 3:49 PM
समाजसेवी रमेश पहाडिय़ा ने फ हराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 17 अगस्त।  देश के 80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोबरा नवापारा नगर देशभक्ति के रंग में डूबा रहा। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार रमेश पहाडिय़ा ने तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया। इसके बाद पूरे वातावरण में भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लवकेश पैकरा, पार्षदगण, एल्डरमैन, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नगर के वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

तिरंगा फहराने के बाद रमेश पहाडिय़ा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकता, भाईचारे और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना होगा। नई पीढ़ी को देशभक्ति और संस्कारों से जोडऩा हम सभी की जिम्मेदारी है।  नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया है। सीएमओ लवकेश पैकरा ने नगर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं के लिए सभी का सहयोग मांगा। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर ओमकुमरी संजय साहू, अध्यक्ष नगर पालिका गोबरा नवापारा, भूपेंद्र सोनी उपाध्यक्ष, निखिल चंद्राकर राजस्व निरीक्षक, राहुल थानवी अभियंता, धनराज मध्यानी पूर्व अध्यक्ष, पार्षद रवि साहू, जीना निषाद, पूजा कंसारी, निर्मला साहू, भारत सोनकर, सचिन सचदेव, अशोक गंगवाल, बीडी शर्मा, नम्मू ध्रुव, लीला निषाद, दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अखिलेश जैन, अनिल जैन, आशीष चौधरी, रवि जैन, आशीष जैन, संजय पाटनी, डॉ. रमाकांत शर्मा सहित अन्य नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट