गरियाबंद

साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ
17-Aug-2026 3:46 PM
साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 17अगस्त। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक सात सप्ताह का साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है।

गरियाबंद में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने प्रेसवार्ता के दौरान क्यूआर कोड स्कैन कर सेल्फी लेकर अभियान की शुरुआत की और लोगों से सोशल मीडिया पर जागरूकता संदेश साझा करने की अपील की।

अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों, बैंकिंग संस्थानों, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और ग्राम पंचायतों में साइबर सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन होगा।

 इस अभियान की मुख्य थीम है-साइबर जागृति की एक सेल्फी। प्रदेश भर के लाखों लोग छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली  ‘सेल्फी फे्रम’ सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंडस तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे। इस अभियान का उद्देश्य, जनगीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरुकता का संदेश पहुंचाना है।


अन्य पोस्ट