गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 17 अगस्त। शहर के बस स्टैंड समीप स्थित माता दुर्गा, माता राजिम, माता कर्मा,शिव मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को भगवान शिव जी का जला अभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सुबह 10 बजे से आयोजित जलाअभिषेक में नगर के कालीमंदिर संस्थापक सदस्य मेघनाथ साहू, संरक्षक कन्हैया गुरु जी, साहू समाज अध्यक्ष रमेश साहू अपने टीम के साथ उपस्थित रहकर भोलेनाथ को जल अर्पण कर समाज एवं नगर की कुशल,मंगल की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य यजमान युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेंद्र साहू सपरिवार दुग्धाभिषेक कर अपने पितरों द्वारा स्थापित भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष रज्जू साहू,चम्पू साहू, सहित वरिष्ठ सलाहकार एवं पेंशनर समाज के अध्यक्ष रविशंकर साहू,भगत घनश्याम,भगत डाहरू, शिक्षक समेलाल,चेतन,लकी, गजेन्द्र साहू,व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष डिगेश्वर साहू,प्रतीक,दाऊलाल सहित अन्य समाजिक जनो ने शामिल हो कर भोग भंडारा का सफल संचालन किया।