गरियाबंद

तिरंगा यात्रा में शामिल हुए चंदूलाल साहू
16-Aug-2026 6:42 PM
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए चंदूलाल साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 16 अगस्त। राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू गरियाबंद जिला के गोहरापदर में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए तथा उन्होंने कहा कि देश की आजादी हमें सहजता से प्राप्त नहीं हुई है। इस स्वतंत्रता के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।

स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे पूर्वजों के बलिदान को स्मरण कर उन्हें नमन करने का पर्व है। हमें उनके त्याग और समर्पण को हर स्थिति में अक्षुण्ण बनाए रखना है।

राष्ट्र निर्माण में हम सभी को अपने-अपने स्तर पर योगदान देना है, ताकि हमारा भारत पुन: विश्व गुरु के गौरव को प्राप्त कर सके। इस अवसर पर भाजपा जिला एवं मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट