गरियाबंद

किशोर की यादें एक सुरमई महफिल में झूमे श्रोता
11-Aug-2026 2:55 PM
किशोर की यादें एक सुरमई महफिल में झूमे श्रोता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

छुरा, 11 अगस्त। नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में महान गायक किशोर कुमार की जयंती पर किशोर की यादें एक सुरमई महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें रायपुर राजनांदगांव दुर्ग भिलाई रायपुर गरियाबंद फिगेश्वर कोपरा पांडुका के साथ-साथ अंचल के सुरसाधकों ने किशोर कुमार, अमित कुमार, मोहम्मद रफी, लता, आशा, मुकेश, मन्ना डे आदि के ख्यातिलब्ध गीत गाकर किशोर कुमार को स्मरण कर स्वरांजलि अर्पण किया। स्वरधारा परिवार के नए सदस्यों पूनम बाजपेई राजनांदगांव, अदिति सिंह ओडिशा, आशीष शिंदे राजिम, हरीश निषाद, प्रकाश सिन्हा कोपरा पांडुका के साथ-साथ त्रिलोक कुमार ध्रुव का स्वागत अभिनंदन किया गया। मंचासीन वरिष्ठ सदस्यों सुबोध फ्रैंकलिन, उत्तम पवार रायपुर, हरीश ठक्कर गरियाबंद, एल पी साहू कोपरा, तरुणा पांडे सहित रामकरण त्रिवेदी आनंद गुप्ता सलीम मेमन का मंचीय स्वागत किया गया।

 रुपेश शर्मा ने किशोर कुमार के जीवनी पर प्रकाश डाला। किशोर की यादें कार्यक्रम की शुरुआत रुपेश शर्मा नेमीचंद यादव ने गणेश वंदना से की। डिगेश्वरी गोस्वामी ने शिव भजन प्रस्तुत कर सावन को पावन बनाया। विजय सिन्हा अधिवक्ता गरियाबंद ने राम भजन गाकर स्वरांजलि अर्पित की। पूनम बाजपेई ने सत्यम शिवम सुंदरम गाकर श्रोताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। श्यामा नेताम सलीम मेमन नेमीचंद यादव आनंद गुप्ता हुमन सिन्हा नारायण प्रसाद साहू लिलेश्वर प्रसाद साहू आशीष शिंदे अदिति सिंह इमरान अली तरुणा पांडेय धनंजय हरित धर्मेश शर्मा सुबोध फ्रैंकलिन भगवान सिंह चंद्राकर दिनेश्वर साहू राजिम विनोद कुमार देवांगन मंगल मूर्ति सोनी आशीष ठक्कर अदिति सिंग ऋषि कुमार साहू पंकज गुप्ता हरिश्चंद्र निषाद छगन देवांगन चितरंजन चंद्राकर हीरालाल साहू डामिन साहू प्रकाश सिन्हा त्रिलोक कुमार ध्रुव के द्वारा सोलो सॉन्ग एवं डुएट सॉन्ग गाकर किशोर को श्रद्धांजलि दी। विशेष आकर्षण रायपुर से आए उत्तम पवार की हारमोनिका में रूप तेरा मस्ताना और घुंघरू की तरह गाने की प्रस्तुति रही।

कार्यक्रम का संचालन हीरालाल साहू एवं रुपेश शर्मा ने किया।

स्वरधारा परिवार के संस्थापक रामकरण त्रिवेदी को लक्की ट्रेडर्स छुरा की ओर से लक्की मेमन, अमिताभ जैन आदि द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमिताभ जैन चितरंजन चंद्राकर भोज साहू तरुण वर्मा विमल पुरोहित लक्की मेमन ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में नगर के वरिष्ठ गणमान्य रसिकगण अब्दुल समद खान रमेश शर्मा इस्माइल मेमन विनय गुप्ता देवेन्द्र शर्मा मीरा शर्मा रश्मि गुप्ता पूनम चंद्राकर यशवंत सिन्हा चंद्रवती सिन्हा झरना दिव्य सुशांत दिव्याकर ललित वर्मा किरण बघेल त्रिलोक साहू तेजराम साहू अखिल चौबे रोशनी चौबे सचिन साहू संतोष सचदेव किसन सोनी संगीता शर्मा प्रमिला साहू कुलेश्वरी साहू ईश्वरी डिगेश संतोष नायक तिलक सहित चरौदा दादरगाँव कोसमी के रसिक गण एवं परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट