गरियाबंद

4 घंटे में पौने 2 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण
11-Aug-2026 2:43 PM
4 घंटे में पौने 2 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 नवापारा-राजिम, 11 अगस्त। नगर के हृदय स्थल गांधी चौक के पास सेठ रेखराज चतुर्भुज भागीरथ अग्रवाल द्वारा नगर को समर्पित राधाकृष्ण मंदिर के प्रांगण में श्रावण के दूसरे सोमवार को अत्यधिक भीड़ के बीच मात्र 4 घण्टे में ही एक लाख 80 हजार पार्थिव शिव लिंग का निर्माण हो गया,जो कि पहले सोमवार से दो गुना निर्माण शिव भक्तों ने कर दिया, सुबह 9 बजे से पार्थिव शिव लिंग बनाने का क्रम चालू हुआ,तो एक ओर मंच से सालासर समिति के नेमी साहू अपने साथियों के साथ भजन की गंगा बहा रहे थे,चारों ओर राम नाम का जाप,ओम नम: शिवाय का मंत्र वातावरण में गुंजाय मान हो रहा था,जैसे ही शिवलिंग निर्माण कार्य पूरा हुवा,दद्दा शिष्य मंडल,एवम राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सदस्य भक्तों तक दूध,दही,जल,पुष्प,

बेलपत्र,घी,का दीपक,पूजन सामग्री पहुंचाने लगे इधर मंच से पं.संतोष मिश्रा एवम अन्य ब्राम्हण पूजन प्रारम्भ करवा दिए,सर्वप्रथम भगवान भोलेनाथ को आमंत्रित कर प्राण-प्रतिष्ठा करने के बाद विधि विधान से पूजन कर आरती की गई,इसके बाद भक्तों का कारवाँ पार्थिव शिवलिंग को अपने सिर पर धारण कर महानदी में विसर्जन करने नाचते झूमते बाजे गाजे के साथ कतार बद्ध होकर चल पड़े,पश्चात सबके लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। आज इस आयोजन को देखने मध्यप्रदेश तीर्थ स्थान एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गौटिया एवं जबलपुर से संजय टिबड़ेवाल का आगमन हुआ था,जो दद्दाजी प्रभाकर शास्त्री के अनन्य भक्त है ने कहा कि भले ही आज दद्दाजी हमारे बीच सशरीर नहीं है।

पर उनके मार्ग में चलकर शिवलिंग निर्माण पूजा की यह सतत राह उनके साथ मे होने का एहसास कराती है। उन्होंने इस आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। आने वाले तीसरे सोमवार को पार्थिव शिवलिंग निर्माण के बाद महानदी मैया से जल लाकर सहस्त्र जलधारा का ऐतिहासिक आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्यदायी कार्य मे भाग लेने की अपील की है।


अन्य पोस्ट