गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 11 अगस्त। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा ग्रामीण के तत्वाधान मे ग्राम टीला में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चुनाव पूर्व किये गए घोषणा पत्र के माध्यम से वादो से मुकरना असफलता एवं विभिन्न योजनाओं के क्रियानवयन में निष्क्रियता स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान,राम मंदीर चढ़ावा चोरी, नीट परीक्षा पेपर लीक जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर एक ग्राम टीला में जन आवेदन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का तख्ती झंडा एवं बैनर तले भाजपा सरकार के खिलाफ नारा लगाते हुए गली भ्रमण कर बाजार चौक मे सभा का आयोजन किया गया। उक्त सभा को संबोधित करते हुए मुख्य रूप से यशवंत साहू जिला पंचायत सदस्य रायपुर ने कहा कि आज केंद्र एवं राज्य की भाजपा की कथनी और करनी मे अंतर देखने को मिल रही है। चुनाव के पूर्व बड़े बड़े वादे करने वाले भाजपा सरकार अपने ही कहे गए वादों से मुकर रहा है।
आज प्रदेश के किसान अपने जीवकोपार्जंन की मुख्य साधन धान की खेती के खाद की कमी से जूझ रहा है। एग्रीटेक के माध्यम से समिलात किसानों को परेशान किया जा रहा। जो किसानों की धान खरीदी कमी की नियति को दर्शा रही है। प्रदेश के आम गरीब मजदूर किसानों को सिर्फ उद्योग पतियों को लाभ पहुँचाने की दृष्टि से स्मार्ट मीटर लगाकर भारी भरकम बिजली बिल वसूली किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में गिरधारी साहू, डामन साहू, श्रवण चंद्राकर फूलदास मानिकपुरी, रामसेवक साहू,मोहन देवांगन, कुंजलाल साहू,निलेश चंद्राकर, मंशा साहू,दयालु साहू,सोहन देवांगन,चंद्रहास साहू,मोहन चंद्राकर, डिहु साहू,शिव साहू,मनी यादव,प्रकाश माहेश्वरी,नेतराम चंद्राकर,राधे साहू, भुवन साहू, ओंकार ध्रुव,विमल पटेल,सज्जन साहू,अजय साहू,तेजराम साहू, विपिन चंद्राकर,योगेश चंद्राकर, रामकृष्ण यादव,अकूत साहू,दिनेश साहू, ठाकुर विश्वकर्मा,नरेश साहू, मुकेश साहू,बबलू वैष्णव,जोहनू निर्मलकर, शेष नारायण चक्रधारी, द्वारिका कुंभकार,रामजी पटेल, शिवा साहू,किशन साहू, शत्रुघन निषाद,ओझ राम साहू,राजू चक्रधारी,थानू सेन,बसंत विश्वकर्मा,अकूत साहू,अश्वनी देवांगन,दुर्गेश साहू,लीलाराम तारक सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।