गरियाबंद

भाजपा ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा
11-Aug-2026 2:30 PM
भाजपा ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 11 अगस्त। गरियाबंद जिले के मैनपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 17 अगस्त तक चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई।

तिरंगा यात्रा गोरघाट से प्रारंभ होकर 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए धार्मिक स्थल भाटीगढ़ शिव मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात रैली का समापन साहू सदन में हुआ।

राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व बिंद्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी नेहरू राम निषाद ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की पहचान है। उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना और वर्तमान पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है।

जिला उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा ने कहा कि यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने तथा संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी को समझने का एक अवसर है।

कार्यक्रम में  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरोत्तम साहू, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, तिरंगा यात्रा प्रभारी नंदकिशोर चौबे, जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह, महामंत्री दिनेश सचदेव, योगेश शर्मा, नंदिनी नेताम, रूपेश साहू, कुमारी बाई पटेल, दिलीप साहू, सरिता ठाकुर, दुलार सिन्हा, रामदास वैष्णव, तुलसी राठौड़, सुधीर राजपूत, बाबूलाल साहू, मनोज मिश्रा, डाकेश्वर नेगी, मनोज निर्मलकर, हेमंत साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट