गरियाबंद

सोंठ में नवयुवकों ने किया पौधरोपण
09-Aug-2026 7:54 PM
सोंठ में नवयुवकों ने किया पौधरोपण

राजिम, 9 अगस्त। समीपस्थ ग्राम सोंठ में स्थानीय युवाओं ने अपने फंड से तालाब पार में वृक्षारोपण किया। साथ ही उसके संरक्षण हेतु जाली, तार एवं बांस लगाएं। युवाओं ने तालाब को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने एवं पौधे के देखभाल के संकल्प लिए।

इस अवसर पर दिनेश्वर साहू ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण को संतुलित रखता हैं। शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है, हानिकारक गैसों को सोखता हैं, वर्षा लाने में मदद करता है,और मिट्टी के कटाव को रोकता है,जिससे पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित रहता है। पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं और जीवनदायिनी ऑक्सीजन छोड़ते हैं। यह हवा से जहरीले कणों और धूएं को साफ करता है। पेड़ गर्मी कम करते हैं और वातावरण को ठंडा रखते हैं। पेड़ वर्षा आकर्षित करते हैं और भूजल स्तर बढ़ाते हैं। यह पशु-पक्षियों और वन्यजीवों को घर देता है। इनसे फल, फूल, लकड़ी और औषधियाँ मिलती हैं। इस अवसर दिनेश्वर साहू,योगेंद्र साहू, लोमश यादव,डिगेन्द्र साहू,डागेश साहू,पंकज साहू,शिवकुमार, पोषण, लक्की, वेदांत, मोनेंद्र उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट