गरियाबंद
बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन
08-Aug-2026 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 8 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने बताया कि गांव-गांव और घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाकर बिजली विभाग का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस ने 400 यूनिट तक बिजली बिल में राहत देने की मांग की है।
बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर जनता में नाराजगी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनजागरण अभियान चलाकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे