गरियाबंद

नवापारा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
08-Aug-2026 3:07 PM
नवापारा में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 8 अगस्त। नवापारा में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आगमन पर युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

नवापारा मण्डल भाजयुमो अध्यक्ष अंकित मेघवानी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और जोरदार स्वागत के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे वातावरण में उत्साह का माहौल बना रहा। श्री टिकरिहा ने सभी युवा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवा वर्ग को आगे आकर राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए और देशसेवा के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। उन्होंने ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित किया प्रतिमा के समक्ष शीश झुकाया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय केविचारों और आदर्शों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा नवापारा अध्यक्ष अंकित मेघवानी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री ज्ञानप्रकाश चंद्राकर, मोर्चा के जिला मंत्री अविनाश साहू, पार्षद सचिन सचदेव दिया।

इस मौके पर राजेश हिरवानी,राजू रजक,वीरेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, मुकेश निषाद, प्रतीक शर्मा, प्रितेश साहू,डामन साहू,राहुल साहू, चुम्मन साहू, पवन कुमार, तरूण कुमार,अनुज राजपूत,तरूण यादव,अंजय शर्मा,अभिषेक सोनकर, स्वर्णिम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उत्साहपूर्वक नारे लगाए और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल राजनीति तक सीमित न रहें, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच जाकर सेवा कार्यों में भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इसके लिए युवाओं को संगठित होकर पूरी ऊर्जा के साथ देशहित में कार्य करने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा के नवापारा आगमन और भव्य स्वागत से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने स्थानीय युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने का संदेश दिया।


अन्य पोस्ट