गरियाबंद

होटल संचालक संघ का गठन
07-Aug-2026 2:55 PM
होटल संचालक संघ का गठन

  नवापारा-राजिम, 7 अगस्त। रेस्टोरेंट एवं होटल से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर खाद्य अधिकारी ज्योति भानु एवं सहायक अधिकारी कालेश्वर यादव के द्वारा राजिम के संपूर्ण होटल एवं रेस्तरां के संचालनकर्ता के उपस्थिति में आवश्यक मीटिंग रखा गया।

मीटिंग पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा एक समूह की स्थापना की गई। जिसमें अध्यक्ष के रूप में सुमित भोजनालय के संचालक रामकुमार गोस्वामी, उपाध्यक्ष राजीव लोचन होटल के संचालक सुनील देवांगन, कोषाध्यक्ष समीम वारसी लजीज बिरयानी, सचिव बाबू भाई बिकानेर स्वीट्स, सहसचिव मुकुल कंसारी बंटू होटल संचालक को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया।  बैठक में विशेष रूप से सुनील देवांगन,महेश साहू,राजेश साहू,प्रद्युम्न देवांगन, उमेश यादव, कान्हा न्यू संतुष्टि रेस्टोरेंट, अभिनव गुप्ता मॉम्स किचन, अभिजीत देवांगन मूनलाइट रेस्टोरेंट, हरीश देवांगन दंतेश्वरी स्वीट्स, सागर सागर फस्टफुड, हितेश साधवानी टीकम ढाबा, सागर अमर मिष्ठान, देवांगन होटल ताराचंद, राजा होटल राजा सोनी, साहू ढाबा राजेश साहू , महफिल रेस्टोरेंट गुरु कृपा होटल लेखा महोबिया, संतोष ढाबा, हैदराबादी बिरयानी, नवीस अली नूरजहां बिरियानी सेंटर, शम्मु अली फास्ट फ्रूट,जेद बिरयानी, जीवन होटल जीवन कंडरा, श्री मारुति मिष्ठान भंडार बल्लू कंसारी एवं समस्त सदस्य रेस्टोरेंट, स्वीट्स, ढाबा,  होटल की उपस्थिति रहीं।


अन्य पोस्ट