गरियाबंद

ब्रह्माकुमारीज का राजयोग चित्र प्रदर्शनी
06-Aug-2026 4:23 PM
 ब्रह्माकुमारीज का राजयोग चित्र प्रदर्शनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 6 अगस्त।  प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजिम के द्वारा बाबा गरीब नाथ मंदिर परिसर में राजयोग चित्र प्रदर्शनी का आयोजन प्रत्येक सोमवार को शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगाई जाती है, जिसमें ब्रह्माकुमारी बहने एवं भाइयों ने बाबा गरीब नाथ मंदिर में आने वाले भक्तों को परमात्मा शिव जी के महिमा एवं सावन मास के महत्व को बताया ब्रह्माकुमारी हेमा दीदी ने बताया परमात्मा शिव जी का रूप ज्योति स्वरूप है परमधाम में रहने वाले हैं परमात्मा शिव जी में तीन पत्ती वाले बेल पत्ती चढ़ते हैं उसका अर्थ है ब्रह्मा, विष्णु, शंकर जी के भी रचयिता परमात्मा शिव जी है। त्रिमूर्ति है जिसके कारण से शिवलिंग में तीन पत्ति वाले बेल पत्ती चढ़ाया जाता है तीन लकीर तिलक लगाने का अर्थ है परमात्मा त्रिकालदर्शी हैं एवं बिंदु है इसलिए साथ मे बिंदु लगाया जाता है। क्योंकि परमात्मा बिंदु स्वरूप है परमात्मा शिव ही सर्वात्मा के पिता है परमात्मा परमात्मा को ज्योति स्वरूप के रूप में भारत के साथ-साथ पूरे विश्व में माना जाता है इसलिए 12 ज्योतिर्लिंग के रूप में शिव जी की पूजा होती है क्योंकि शिवजी का असली रूप ज्योति स्वरूप है इसके साथ ही सभी भक्तगणों को निवेदन किया क्या किसमें आगे की जानकारी लेने के लिए इसका स्थानीय सेवा केंद्र राजिम पितई बंद रोड आमापारा वार्ड नंबर 11 में प्रतिदिन सुबह 6 से 11 बजे तक एवं शाम को 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक राजयोंग का अभ्यास सिखाया जाता है।

 जिससे जीवन में सुख शांति आनंद की प्राप्ति होती है।


अन्य पोस्ट