गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 3 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प के साथ अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वृक्ष गंगा अभियान के तहत गायत्री परिवार द्वारा अभनपुर ब्लॉक के मोहंदी गांव में खाली भूमि पर फलदार एवं इमारती पौधे को रक्षासूत्र बांधकर पौधे लगाए गए।
सहायक ट्रस्टी बी.आर.साहू ने बताया कि गायत्री परिवार प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु में बड़े पैमाने पर पौधरोपण करता है।
उन्होंने कहा कि संस्था पौधे लगाने के साथ उनकी घेराबंदी,नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित करती है। इसी का परिणाम है कि पूर्व में लगाए गए अधिकांश पौधे से आज बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। कार्यकर्ताओ ने बताया कि अगले सप्ताह हाईस्कूल परिसर में भी व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
ब्लॉक समन्वयक एवं मिशन के कार्यकर्ताओं ने लोगों से जन्मदिन,विवाह वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।