गरियाबंद

पेंशनर समाज की बैठक 5 को
03-Aug-2026 3:38 PM
पेंशनर समाज की बैठक 5 को

नवापारा-राजिम, 3 अगस्त। छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील ईकाई गोबरा नवापारा की मासिक बैठक 05 अगस्त को स्थानीय वार्ड नंबर 02 में स्थित छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज की भवन में रखी गई है।

 समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू ने बताया कि 05 अगस्त दिन बुधवार को सुबह 10.30 बजे से  बैठक आयोजित की गई है। जिसमें पूर्व की भांति माह जुलाई में जन्म लेने वाले सेवानिवृत अधिकारी,कर्मचारीयों का जन्मदिन मनाकर उन्हें नारियल श्रीफल अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दीपक शर्मा के द्वारा अपनी गीत,गज़़लों के साथ अभिनंदन किया जावेगा।  वहीं सेवानिवृत हो कर नये सदस्य बने सदस्यों का सम्मान कर उन्हें भी सदस्यता ग्रहण कराई जावेगी।

कवि मधुसूदन बरीवाला का जन्म दिवस इसी माह में होने के कारण उनका कवितापाठ का भी प्रस्तुत होगा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनहरण वर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक है।

 

बैठक के अंत में दिवंगत सदस्यों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। बैठक में अधिक से अधिक सदस्यों को आने की अपील समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू ने की है।


अन्य पोस्ट