गरियाबंद
सावन का पहला सोमवार, भूतेश्वर नाथ मंदिर में भक्त उमड़े
03-Aug-2026 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 3 अगस्त। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर गरियाबंद जिले के ग्राम मरोदा स्थित भूतेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें देखने को मिलीं।
मंदिर समिति और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, दर्शनार्थियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा एवं पड़ोसी राज्यों से आए श्रद्धालु भी शामिल रहे। कई श्रद्धालु रविवार को ही धाम पहुंच गए थे और सोमवार तडक़े पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा व दर्शन व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे