गरियाबंद

किशन साहू आईटीसेल के जिला सहसंयोजक बने
02-Aug-2026 8:22 PM
किशन साहू आईटीसेल के जिला सहसंयोजक बने

नवापारा-राजिम, 2 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय के निर्देशानुसार प्रदेश संयोजक भाजपा आई.टी.सेल (प्रकोष्ठ) सुनील पिल्लई,भाजपा जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, भाजपा आई.टी.सेल जिला संयोजक हितेश मंडाई की सहमति से किशन साहू को सह संयोजक भाजपा आई.टी.सेल जिला रायपुर ग्रामीण नियुक्त किए है।

अपनी इस नियुक्ति पर किशन साहू  ने भारतीय जनता पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं बृजमोहन अग्रवाल रायपुर सासंद लोकसभा,चंद्रशेखर साहू पूर्व मंत्री, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू का आभार जताया है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री साहू को बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की है।


अन्य पोस्ट