गरियाबंद

शासकीय बढ़ईपारा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन
30-Jul-2026 3:47 PM
 शासकीय बढ़ईपारा स्कूल में शाला प्रबंधन समिति का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 30 जुलाई। नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था सदर रोड स्थित शासकीय बढ़ईपारा विद्यालय में बुधवार को शाला प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष के रूप में चतुर सिंह जगत, उपाध्यक्ष रोहित सेन, सचिव प्रधान पाठक रेखा ठाकुर, शिक्षाविद के रूप मे कन्हैयालाल साहू तथा कोषाध्यक्ष के रूप में ओमप्रकाश साहू का चयन किया गया।समिति में तुकाराम कंसारी को प्रेस प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधि के रूप में पार्षद हेमंत साहनी, पार्षद टिकेश्वर गिलहरे एवं पार्षद केकती बाई सोनवानी को शामिल किया गया। इसके अलावा सदस्य के रूप में लीलाराम कोसरे,ओमप्रकाश साहू, तुलसी कंसारी,गिरधारी निषाद,शांता बंजारे, रानी मारकंडे, यशवंत पटेल, लता भोई, संगीता कंसारी एवं श्रीमती कल्पना शर्मा का चयन किया गया।

बैठक में विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, स्वच्छ एवं सुरक्षित विद्यालय वातावरण विकसित करने तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यालय के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ,छात्र-छात्राएँ, रसोइया एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट