गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित मन की बात कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा के नेतृत्व में सुनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित मन की बात कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का संबोधन टीवी चैनल के माध्यम से सुना।
उन्होंने कहा कि हर महीने के आखिरी रविवार की सुबह 11 बजे का समय देश के करोड़ों लोगों के लिए खास होता है। इसकी वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये आज एक बार फिर प्रधानमंत्री देशवादियों से सीधे सवाद कर रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। इस एपीसोड में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत एवं रक्षा ताकत से लेकर जल संरक्षण तक की बात की। पिछले कई सालों में मन की बात सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा बल्कि समाज, शिक्षा, संस्कृति, पर्यावरण, नवाचार और देशभर के प्रेरणादायक लोगों की कहानियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का माध्यम बना है। यही कारण है कि हर नए एपिसोड से लोगों के बीच या उत्सुकता रहती है कि इस बार प्रधानमंत्री किन मुद्दों पर जिक्र करेंगे और देश को क्या नया संदेश देंगे। मन की बात की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रसार भारती द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान रोहतक से कराए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि इस कार्यक्रम में कम से कम एक बार सुनने वालों की संख्या 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है। अध्ययन के मुताबिक देश के लगभग 96 फीसदी आबादी इस कार्यक्रम से परिचित हैं। मन की बात सुनने प्रेम साधवानी,पूजा सायरानी,रोशनी साहू, योगेश्वरी साहू, भावना यादव, तुषार साहू उपस्थित रहे।