गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 28 जुलाई। गोबरा नवापारा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय गोयल सपरिवार आदर्श शासकीय नवीन प्राथमिक शाला, दीनदयाल नगर नवापारा पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपने पौत्र मानविक गोयल का प्रथम जन्मदिवस हर्षोल्लास मनाया।
इस अवसर पर मानविक के माता-पिता सुरभि गोयल एवं दिव्यम गोयल, दादी संगीता गोयल तथा नाना-नानी राधे राठी एवं ज्योति राठी उपस्थित रहे। शाला परिवार की ओर से त्रिपदा बांसवार बेनीराम साहू सुश्री योगिता साहू एवं ईश्वर साहू सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तिलक वंदन एवं आरती कर नन्हे मानविक को आशीर्वाद दिया। प्रधानपाठक गोपाल यादव ने मानविक को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, खुशहाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पूरे गोयल परिवार को बधाई दी।
इस अवसर पर गोयल परिवार द्वारा विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए गए, जिन्हें पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए।