गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 28 जुलाई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.रूपधर दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चम्पारण में 27 जुलाई को सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही छात्राओं को सायकिल वितरण एवं नवगठित छात्र संघ प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यालय के प्राचार्य पुरुषोत्तम साहू एवं समस्त स्टाफ के साथ, ग्राम सरपंच अनिल साहनी,शाला विकास समिति के अध्यक्ष भानेश्वर साहू, भाजपा नेता शोभाराम साहू व समिति के समस्त सदस्य, जनपद सदस्य प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि,पालकों उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान शाला विकास समिति सदस्य सियाबाई साहू व उषा ध्रुव ने तिलक लगाकर पात्र छात्राओं को साईकिल प्रदान किया गया, प्राचार्य पुरुषोत्तम साहू ने साइकिल योजना का महत्व व विद्यार्थियों के निर्धारित दायित्वों की जानकारी प्रदान की,कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता द्वय बसंत ध्रुव व कुशाली दीवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।