गरियाबंद

कांग्रेस ने कारगिल चौक में, भाजपा ने पार्टी दफ्तर में दी शहीदों को श्रद्धांजलि
27-Jul-2026 6:17 PM
कांग्रेस ने कारगिल चौक में, भाजपा ने पार्टी दफ्तर में दी शहीदों को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 27 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा कारगिल चौक स्थित शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जबकि भाजपा द्वारा सार्वजनिक आयोजन की जगह पार्टी दफ्तर में ही श्रद्धांजलि दी गई।

26 जुलाई को कारगिल चौक कुरूद में एकत्रित हुए कांग्रेसी नेताओं ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि कारगिल विजय भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। देश की सीमाओं की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों के कारण ही देशवासी सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर रमेश्वर साहू, आशीष शर्मा, पार्षद उत्तम साहू, रवि शर्मा, मनोज अग्रवाल, तुकेश साहू, संतोष प्रजापति, तुलसी साहू आदि उपस्थित थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने बताया कि इस बार पार्टी द्वारा कारगिल चौक में कोई कार्यक्रम नहीं किया गया। लेकिन कार्यालय में अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है।


अन्य पोस्ट