गरियाबंद

डायरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज
27-Jul-2026 3:17 PM
डायरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज

गोबरा नवापारा में घर-घर पहुंच रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 जुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवापारा में स्टॉप डायरिया अभियान-2026 के तहत जनजागरूकता गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। 1 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को डायरिया से सुरक्षित रखना, बीमारी एवं मृत्यु दर में कमी लाना तथा प्रत्येक परिवार तक और पदब की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजेन्द्र साहू ने बताया कि अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को डायरिया की रोकथाम, घोल के सही उपयोग और पदब की आवश्यकता के बारे में जागरूक कर रही है। साथ ही स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल, हाथों की नियमित सफाई और समय पर उपचार के महत्व की भी जानकारी दी जा रही है।

डॉ. तेजेन्द्र साहू ने कहा कि यदि बच्चे को दस्त (डायरिया) हो जाए तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। बच्चे को तुरंत व्त्ै का घोल पिलाएं, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार 14 दिनों तर्क पदब की गोली दें तथा यदि निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) के लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क करें।

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चल रहा जागरूकता अभियान

अभियान के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस  तथा शहरी बस्तियों में व्त्ै घोल बनाने की सही विधि का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही सुरक्षित पेयजल, साबुन से हाथ धोने, स्वच्छ भोजन और शौचालय के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

डॉ. तेजेन्द्र साहू ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ पानी का सेवन करें, भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने की आदत अपनाएं, खुले में शौच से बचें और दस्त होने पर उपचार में किसी भी प्रकार की देरी न करें।


अन्य पोस्ट