गरियाबंद

हथखोज में सामूहिक रूप से सुनी मन की बात
27-Jul-2026 3:13 PM
 हथखोज में सामूहिक रूप  से सुनी मन की बात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 27 जुलाई, 27 जुलाई।  फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हथखोज स्थित बूथ क्रमांक-3 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के बाद विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ देशवासियों में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है।

कार्यक्रम में सरपंच बलराम निषाद, पूर्व सरपंच नरेश निषाद, बूथ अध्यक्ष कलेश्वर साहू, उपसरपंच जोगेश्वर यादव, मनोहर साहू, मंगतू राम साहू, जगनाथ साहू, संतोष निषाद, कुंतराम निषाद, अशोक यादव, बिसौहा निषाद, रामाधार निषाद, उमेंद साहू, दयाराम साहू, चितरेखा निषाद, पंचोबाई निषाद, दुकाला ध्रुव, पंचायत प्रतिनिधि रेखा साहू, परमेश्वरी ध्रव, पार्वती यादव, जयंती निषाद, बिटावन बांधे, पिंकी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा गांव के विकास, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट