गरियाबंद

छात्राओं को साइकिल वितरित
26-Jul-2026 5:59 PM
छात्राओं को साइकिल वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम मानिकचौरी में 16 छात्राओं को नि:शुल्क सायकल वितरित की गई। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानिकचौरी की सरपंच हेमलता अवध साहू, पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू, विद्यालय के प्राचार्य शेखर प्रसाद साव, विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष गोविंद तिवारी तथा समिति की सदस्य लक्ष्मी चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

अतिथियों ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, समय की बचत होगी तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ेगा।

प्राचार्य शेखर प्रसाद सार्वा ने छात्राओं  को सायकल का सुरक्षित उपयोग करने तथा नियमित रूप से विद्यालय उपस्थित होकर शिक्षा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, अभिभावक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने शासन की इस महत्वपूर्ण योजना की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


अन्य पोस्ट