गरियाबंद

राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया संकल्प दिवस
26-Jul-2026 5:59 PM
राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया संकल्प दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 26 जुलाई। नगर के राधा कृष्ण मंदिर परिसर में राष्ट्र सेविका समिति की संस्थापक लक्ष्मी केलकर का अवतरण दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।

राजिम विभाग की कार्यवाहिका योगिता सिन्हा एवं बौद्धिक प्रमुख सोनल महाडिक के नेतृत्व में आयोजित संकल्प दिवस में राजिम एवं नवापारा नगर की मातृशक्तियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, प्रार्थना एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर राजिम नगर की कार्यवाहिका योगिता सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति सेवा समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करती है। समिति का मुख्य उद्देश्य महिला जागरण एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में कार्य करना है। भारतीय नारी सारे विश्व में अग्रणी होकर अपना परचम लहरा रही है। आने वाली शताब्दी मातृ शक्तियों की शताब्दी है। आधुनिक होने के लिए प्राचीनता छोडऩे नहीं पड़ती।

राष्ट्र प्रथम एवं राष्ट्र सर्वोपरि के उद्देश्य से समिति महिला उत्थान एवं स्वालंबन के लिए राष्ट्र सेविका समिति प्रतिबद्ध है।

 संकल्प दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अंजली घाडगे, प्रीति पांडे, रेनू सेन, गुंजन शिंदे, सविता यादव, रेणुका तिवारी, सविता कंसारी, रेखा वंजारी, रोशनी साहू, प्रेमा ठाकुर, भावना यादव, नीरा यादव, मीरा साहू एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।

 


अन्य पोस्ट