गरियाबंद

महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता
26-Jul-2026 5:30 PM
महाप्रभु जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता

लौटते समय मैनपुर में कार्यकर्ताओं से की संगठनात्मक चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मैनपुर, 26 जुलाई। अमलीपदर में आयोजित भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं संगठन प्रभारी गरियाबंद अमित चिमनानी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर शामिल हुए। इस अवसर पर कथावाचक युवराज पांडे ने दोनों नेताओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया महाप्रभु जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन कर उन्होंने गुंडिचा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और सभी प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की।

 रथ यात्रा महोत्सव से लौटते समय दोनों नेता मैनपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों, जनहित से जुड़े विषयों तथा बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह कुशवाह से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। इस पर किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने और उनके समाधान के लिए सतत प्रयास करने की बात कही गई।

 चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकास संबंधी घोषणाओं का भी उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि अमली पदर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंच से फरसरा–केंदुपाटी मार्ग पर बागटी पुल-नाला निर्माण के लिए ?6 करोड़ की स्वीकृति की घोषणा की है। इसके साथ ही तेल नदी पर 7 करोड़ की पूर्व स्वीकृत योजना का भी जिक्र करते हुए कहा गया कि इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।


अन्य पोस्ट