गरियाबंद

खपरी में नेवता भोज
25-Jul-2026 2:57 PM
खपरी में  नेवता भोज

नवापारा-राजिम, 25 जुलाई। शास.प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम खपरी में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाला विकास समिति व वार्ड पंच रीवन लाल यादव ने अपनी बेटी कु.मेघा यादव के जन्मदिन के अवसर में बच्चों को मध्यान भोजन के साथ खीर, पुड़ी परोसा गया। इस अवसर पर पांच बच्चों को स्कूल बैग व सभी बच्चों को कॉपी, पेंसिल उपहार दिया गया। मौके पर स्कूल के प्रधानपाठक के.एल.साहू, देवऋषि पात्रे,मनोज कुमार साहू, दागेंद्र कुमार साहू,प्यारी राम यादव, रसोइया सिलोचनी यादव, जानकी यादव सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट