गरियाबंद

साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
24-Jul-2026 4:06 PM
साड़ी के फंदे से लटका मिला युवक का शव,  जांच में जुटी पुलिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 जुलाई। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारभाटा में एक 20 वर्षीय युवक का शव घर के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हडक़ंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मनीष मार्कण्डेय पिता स्वर्गीय नोहर लाल मार्कण्डेय (20) के रूप में हुई है। परिजनों ने जब युवक को फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू की जांच कर रही है।

 अभनपुर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट