गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 20 जुलाई। नगर एवं अंचल की प्रसिद्ध जनकल्याण एवं समाज सेवी संस्था ने प्रतिवर्षानुसार रविवार को नगर के डॉक्टरों का सम्मान समारोह का आयोजन किया।
संस्था के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू ने कहा कि डॉ.के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती, यदि डॉ.ना हो तो संसार का क्या होगा। सबके कार्य करने का समय होता है पर डॉ.तो 24 घण्टे हमारे स्वास्थ्य की देखभाल करते है। डॉ.मरीज को ईलाज के समय जात पात नहीं देखते। साथ ही कोरोना के समय हम सब घर में दुबके पड़े थे पर ये डॉक्टर अपनी जान, परिवार की चिंता किये बिना मरीजों के इलाज में लगे थे। मानवता की इसी मिशाल के कारण इन्हें भगवान का दूसरा रूप कहा गया है। इसी सेवा भाव के कारण सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति ने इन डॉक्टरों का सम्मान किया।
इस अवसर पर सर्व प्रथम डॉक्टरों का तिलक वंदन कर गुलाब का फूल देकर स्वागत किया,इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ ही, मोहिनी पिंकीं,ईशा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। 87 वर्षीय वरिष्ठ डॉ.बलजीत सिंग एवं श्रीमती कौर को गुलाब की माला, शाल ओढ़ाकर सम्मान किया,इसके बाद उपस्थित सभी डॉक्टरों को राम नाम का दुपट्टा,एवं मोती की माला पहनाकर सम्मान किया। सभी को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर डॉ.गोपाल केला,डॉ.राजेन्द्र गदिया, डॉ.टी एन रमेश, डॉ.के.आर. सिन्हा,डॉ.वीरेंद्र हिरौंदीया, डॉ.मेघिल रमेश,डॉ.अनुज जैन, डॉ.नितिन सोनिया सेवानी,डॉ.राजेश्वर पटेल,डॉ.जीवन ज्योत सिंग, डॉ.दिलीप,डॉ.प्रतीक, डॉ. उजाला शाह,डॉ.पुनीत गोस्वामी,डॉ.तेजेन्द्र साहू, डॉ. उमेश भोई, डॉ.प्रमोद,डॉ.विनीता गंजीर,डॉ.रमेश सोनसायटी, डॉ.लीलाराम साहू, डॉ.मोहन सोनकर,डॉ.श्रेया जैन,डॉ.अंजली कांता जैन,डॉ.अंकिता सुंदरानी, डॉ.सिद्धार्थ डागा सम्मान किया गया, साथ ही सुरेश, दिपेश काबरा, नंदकिशोर, संतोष, रूपेंद्र,नेमी,सुमित,मोहन,गुलाब एवम चालीसा समिति के आरती, सरिता, पूजा,आदि सदस्य उपस्थित थे,सभा को डॉ.गदिया, दिलीप शाह,वीरेंद्र हिरोंदया ने संबोधित किया,
कार्यक्रम का संचालन राजू काबरा,एवं धरम साहू,तारणी शर्मा ने आभार प्रगट किया। वहीं श्री सालासर सुन्दकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति नवापारा-राजिम के संस्थापक राजू काबरा,अध्यक्ष धरम साहू, तारणी शर्मा, मोहन, सुमित पंजवानी,नंदकिशोर राठी,संतोष अग्रवाल,रूपेंद्र चंद्राकर, नेमी, गुलाब, भूपेंद्र, संतोष साहू,ओमप्रकाश शर्मा,आरती काबरा, सरिता सिंग, पूजा,पिंकीं, मोहिनी, मुस्कान, तुलसी,वासनी छाया, ईशा, नेहा, तनीषा, सुरेश, दिपेश काबरा आदि उपस्थित थे।