गरियाबंद

जर्जर सडक़ की मरम्मत का काम शुरू
19-Jul-2026 5:36 PM
जर्जर सडक़ की मरम्मत का काम शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा, 19 जुलाई। राजिम नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के वार्ड क्रमांक 10 के नागरिकों को जर्जर रास्ते से मुक्ति दिलाने के लिए स्थानीय पार्षद अर्जुन साहू के प्रयासों से 150 मीटर लंबी आरसीसी सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।

गौरतलब है कि वार्ड क्रमांक 10 का यह मार्ग लंबे समय से खराब पड़ा था, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वार्डवासियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पार्षद अर्जुन साहू ने इसे प्राथमिकता दी और परिषद से राशि स्वीकृत कराकर तुरंत सडक़ निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया।

उन्होंने कहा वार्ड क्रमांक 10 का विकास और यहाँ के नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यह 150 मीटर की आरसीसी रोड बनने से वार्डवासियों को आने-जाने में बड़ी राहत मिलेगी।

सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने और पार्षद की सजगता को देखकर वार्ड के नागरिकों में भारी उत्साह है।


अन्य पोस्ट