गरियाबंद

सामु.स्वास्थ्य केंद्र में दो कर्मचारियों को दी विदाई
19-Jul-2026 5:33 PM
सामु.स्वास्थ्य केंद्र में दो कर्मचारियों को दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 19 जुलाई। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोबरा नवपारा में पदस्थ वरिष्ठ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक प्रमिला साहू और वरिष्ठ सुपरवाइजर मीरा मन्ना का सेवानिवृत्ति विदाई कार्यकम 18- जुलाई को संस्था के अधिकारियों/ कर्मचारियों के द्वारा आयोजित कर सस्म्मान विदाई दिया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वल कर मीरा मन्ना सुपरवाइजर, प्रमिला साहू आर.एच.ओ, मेघनाथ साहू, डॉ. तेजेन्द्र कुमार साहू,यशोदा देवांगन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.तेजेन्द्र कुमार साहू के द्वारा किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्री साहू द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी को साल, श्रीफल,प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री साहू ने प्रमिला साहू और मीरा मन्ना के द्वारा संस्था के लिए किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन दी शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम को मीरा मन्ना और मेघनाथ साहू सेवानिवृत्ति के सभी परिवार, एवं डॉ.भारत,डॉ. राजकुमार, यशोदा देवांगन, एल.पी. तारक, लता यदु,ने संबोधित किया।


अन्य पोस्ट