गरियाबंद

प्रधानपाठक आत्माराम का सम्मान व विदाई
17-Jul-2026 4:26 PM
प्रधानपाठक आत्माराम का सम्मान व विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 17 जुलाई। पिछले दिनों उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बोरसी से सेवानिवृत्त हुए प्रधान पाठक आत्माराम साहू का विद्यालय परिसर में जोरदार सम्मान के साथ विदाई समारोह किया गया।

शिक्षकों एवं बच्चों को संबोधित करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी एच.के.साहू ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक आत्मा राम साहू को नियमित एवं कत्र्तव्य निष्ठ शिक्षक बताया। समन्वयक सुखेन साहू ने मृदु भाषी व अच्छा मार्गदर्शक बताया। संभागीय अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा,आत्मा राम को परम मित्र एवं शासकीय नियमों के एक अच्छे जानकार बताया। सेवानिवृत्त प्रधान पाठक श्री साहू ने अपने संबोधन में अपने 42 वर्ष की सेवा का विस्तार से वर्णन किया व शिक्षक के पद को गौरव शाली,समाज का।

मार्गदर्शक एवं राष्ट्र निर्माता का पद बताया गया तथा शिक्षक को अपना प्रत्येक कदम बहुत ही सावधानी पूर्वक रखने को कहा। शाला के शिक्षक सुश्री विजेता देवानी ने सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को पिता तुल्य स्नेह करने वाला एक अच्छा सलाहकार बताया। आभार व्यक्त वरिष्ठ शिक्षक राम नारायण ने किया तथा सेवानिवृत्त शिक्षक कमी हमेशा महसूस करने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य एन.एल.धीवर, संध्या मंडल, प्राची ठाकुर,ओम प्रकाश यदु, मदन लाल रात्रे, डी.सी. साहू, वाए.के.साहू, नारायण सिन्हा,धनेश्वर कुमार साहू,विजेता देवानी,वेद राम यादव, ओम प्रकाश सेन, भगवती साहू, विनीता साहू,विकास साहू एवं श्री साहू के पुत्र गौरव साहू, हुकुम लाल सिन्हा एवं शाला से सेवानिवृत्त हुए शिक्षक कबीर राम साहू सहित स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक की ओर से समस्त बच्चों के लिए नेवता भोज भी रखा गया था।


अन्य पोस्ट