गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 16 जुलाई। एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मगरलोड थाना अंतर्गत करेली बड़ी चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत करेली बड़ी निवासी भुवन निषाद पिता रोहित निषाद बुधवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भोथा बाट के जंगल में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान भुवन निषाद के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक, युवक का शव जंगल में एक शीश के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।