गरियाबंद

हाईस्कूल पिपरौद में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा
16-Jul-2026 3:10 PM
हाईस्कूल पिपरौद में ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 जुलाई। स्कूल शिक्षा विभाग स्पष्ट दिशा निर्देश के आधार पर अभनपुर विकासखंड में क्रमश: विगत दिनों से उम्र 14,15 16 एवं 19 कि विद्यार्थियों की ब्लॉक स्तरीय खेल को संपन्न किया जा रहा है। जिसमें विकासखंड स्तर में स्थित सभी हाई स्कूल से विद्यार्थियों का सहभागिता दिखाई दे रही है।

इसी कड़ी में हाई स्कूल की पिपरौद में भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच ग्राम पंचायत के भीखम प्रसाद साहू,चित्रकांत शर्मा, डायरेक्टर शिवांश इंटरनेशनल स्कूल पिपरौद राहुल सोनी एच आर शिवांश पब्लिक स्कूल,प्राचार्य श्रीमती कृष्णा देवांगन, विकासखंड खेल अधिकारी विजय रत्नाकर, सहायक विकासखंड खेल अधिकारी लोकेश नामदेव,धीरज कुमार साहू,राकेश सोनबरसा, प्रदीप कुमार साहू, धर्म सिंह, नेताम के द्वारा माता सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्णा देवांगन में अपने उद्बोधन में  कहा कि बच्चों का सर्वज्ञ विकास खेल खुद के माध्यम से होता है। जिससे केवल पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट के माध्यम से भी  लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकती है।

विकासखंड खेल अधिकारी विजय रत्नाकर ने कहा बच्चों का विकास खेल के माध्यम से न केवल अपने लिए बल्कि समाज के लिए भी होता है जिसके माध्यम से देश की और प्रदेश की नाम चलती है बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल कुद भी रुचि लेने की अपील की है ताकि खेल के माध्यम से भी अपने शारीरिक मानसिक विकास कर सके। राकेश सोनबरसा ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि पूरव वैदिक काल से हमारी भारतीय संस्कृति में खेलों का विशेष महत्व रहा है। जिसमें हमारी सांस्कृतिक खेल को कबड्डी कुश्ती फोटो खो खो इत्यादि खेलों का आयोजन होता था।परंतु आधुनिकता के इस दौर में क्रिकेट एक सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेलों में से एक बना है। 

खेलों में  सबसे ज्यादा सर्वाधिक लोकप्रिय होना ज्यादा दिखाई देता है। जिससे अधिकांश विद्यार्थी और युवक नियुक्ति जरूर भाग लेते हैं और इसमें भी अपने जिला राज्य और प्रदेश राष्ट्र के लिए खेलने के लिए असर की प्राप्ति होती है। क्रिकेट के माध्यम से बच्चा अपना सुनहरा भविष्य निर्माण कर सकता है। लोकेश नामदेव ने कहा है कि क्रिकेट युवा हृदय के सबसे निकट  है। इसकी दीवानगी एवं लोकप्रिय सहज देखने को मिलती है। उनके माध्यम से ग्रामीण अंचलों में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें प्रदेश स्तर तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जो बच्चों के लिए मिल की पत्थर साबित होगी।डालचंद गुप्ता ने सभी बच्चों को बधाई शुभकामनाएं दिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से रघुनाथ यादव,वीर नारायण सिंह ठाकुर,मयंक दीवान,नागेश्वर साहू, पद्मनी साहू,निलेश्वरी साहू,बिना बंजारे,विनोद बस्तियां,कार्यालय प्रमुख लोकनाथ ओझा,लखेश्वर साहू,पद्मिनी साहू,लिलेश्वरी साहू, विनोद बस्तियां,ईना बंजारे,पोशाक कुमार साहू,कोमल मन्नाडे, निर्मला की विशेष उपस्थिती एवं सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट