गरियाबंद

गोपाल गौशाला में गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण
16-Jul-2026 3:10 PM
गोपाल गौशाला में गायत्री  परिवार ने किया पौधरोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 जुलाई। गायत्री परिवार नवापारा के महिला समिति द्वारा  गोपाल गौशाला के अध्यक्ष गिरधारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रफुल्ल दुबे, सचिव राजू काबरा, संरक्षक मनमोहन अग्रवाल एवं गोपाल यादव की आह्वान पर श्रीगोपाल गौशाला परिसर में महिला समिति के अध्यक्ष निशा सेन एवं गौशाला समिति के सदस्य रूपेंद्र चंद्राकार के नेतृत्व में मां के नाम एक पेड़, योजना के तहत नीम, आम,पीपल, आँवला,बेल,जामुन एवं अमरूद के पौधे रोपे गए।

इस अवसर पर संपत साहू द्वारा गायत्री मंत्र उपचार,पूजा-पाठ कर प्रत्येक वृक्ष में चावल,फूल,मौली धागा बांधकर पूजा किया गया। रूपेंद्र चंद्राकर ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़ पौधे हमें देते ही हैं, हमसे कुछ नहीं लेते पेड़ हमारे पर्यावरण को संतुलित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है पेड़ों के कारण ही हमारी जमीन बंजर होने से बचता है। पेड़ों से ही वर्षा, ऑक्सीजन मिलता है,इसके साथ ही साथ पेड़ हमें फल-फूल, जड़ी- बूटी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से साधना सौरज,निशा सेन,सीमा साहू,सुनीता साहू, महेश्वरी साहू,डाली यादव,पम्मी देवांगन,त्रिवेणी साहू, लता साहू, यशोदा देवांगन,सुमन राजपूत, ओशिमा राजपूत, फूलबाई, उमेश्वरी, देवेंद्र सेन,गिरधारी सेन,बृजलाल साहू,सुंदर ठाकुर,संतु सेन, फूलबाई, रितेश साहू,संपत जी के अलावा अनेक गायत्री परिवार उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट