गरियाबंद

निगम-मंडलों में गाड़ा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने पर दी बधाई
09-Jul-2026 7:03 PM
निगम-मंडलों में गाड़ा समाज को प्रतिनिधित्व मिलने पर दी बधाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 9 जुलाई। छत्तीसगढ़ गाड़ा समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता दयालु गाड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए निगम-मंडलों एवं आयोगों में समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने का स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने समाज के योग्य एवं अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी देकर सामाजिक सहभागिता को मजबूत किया है। दयालु गाड़ा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, संगठन के वरिष्ठ नेता अजय जामवाल सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने रामलाल चौहान को अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष तथा किशोर महानंद को श्रम कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ समाज एवं प्रदेश के विकास में मिलेगा।

 इस अवसर पर गाड़ा समाज के प्रमुख पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा संगठन को बधाई दी। इनमें शंकर टांडी, महेंद्र शिखा,अभिमन्यु नायक, रवि टांडी, हरीश नायक सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि समाज को मिला यह सम्मान आगे भी जनसेवा और सामाजिक विकास को नई दिशा देगा।


अन्य पोस्ट