गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 जुलाई। रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक मछली पकडक़र घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने उसकी जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि परसदा निवासी संतराम यादव (55 ) नजदीकी नहर में मछली पकडऩे गए थे। मछली पकडऩे के बाद वे घर लौट रहे थे, तभी मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं संतराम यादव की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्राम परसदा में भी शोक की लहर दौड़ गई है।