गरियाबंद

भाजपाइयों ने मनाई डॉ.मुखर्जी की जयंती
08-Jul-2026 5:44 PM
भाजपाइयों ने मनाई डॉ.मुखर्जी की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 8 जुलाई। भाजपा के पित्र पुरुष एवं भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जयंती फिंगेश्वर में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य रूप से मनाया गया।

इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी की चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना किया गया। तत्पश्चाप अतिथियों का स्वागत कर डॉ.मुखर्जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामूराम साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री भुवन लाल साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सांसद प्रतिनिधि मकसूदन साहू,किसान मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य भुनेश्वर साहू,मंडल मंत्री जगदेव सिन्हा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

श्री साहू ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक रहे हैं, उनका याद भाजपा एवं जनसंघ के पित्र पुरुष के रूप में किया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी का योगदान को हम भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही प्रेरणादाई है वे भारत मां के सच्चे सपूत तथा राष्ट्रभक्त रहे हैं। उक्त अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री भुवन  लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय के सरकार ने मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए महतारी वंदन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनहितकारी कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं,जिससे छत्तीसगढ़ में चहुमुखी विकास हो रहा है। जिला कार्य समिति भुनेश्वर साहू ने संबोधित कर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जीवनी एवं पार्टी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर  सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट