गरियाबंद

मन की एकाग्रता के लिए छात्र नशे से दूर रहें-ब्रम्हानंद साहू
06-Jul-2026 3:27 PM
मन की एकाग्रता के लिए छात्र  नशे से दूर रहें-ब्रम्हानंद साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 6 जुलाई। शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला सेमरा में शाला प्रवेश उत्सव एवं रंगमंच भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर थे। वहीं प्रमुख अतिथि के रूप में धरमचंद जैन विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर, अध्यक्षता  भारती छन्नू दास मानिकपुरी सरपंच ग्राम पंचायत भोथीडीह, विशेष अतिथि के रूप में  ज्योति अवधिया प्राचार्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीला, राजेश कुमार साहू ए. बी.ओ.अभनपुर,आर.के.साहू बीआरसीसी अभनपुर, संध्या शिवेंद्र तिवारी पूर्व सरपंच भोथीडीह, प्रवीण साहू उप सरपंच ग्राम पंचायत भोथीडीह थे।

सर्वप्रथम कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर सरस्वती माता का पूजन वंदन किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के द्वारा सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान शाल एवं श्रीफल से किया गया जिसमें सेवानिवृत शिक्षक राम खिलावन साहू जी एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नन्हे लाल यदु जो कि अपने उम्र के 100 साल पूरे कर चुके हैं उनका सम्मान किया गया। साथ ही मंजू साहू,कावेरी साहू, लोकेश्वरी निषाद को शिक्षकीय कार्य के लिए शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया

 कार्यक्रम में पंचगण माधुरी साहू,गोदावरी निषाद, यशोदा साहू,सरिता साहू,ईश्वरी साहू, नरेंद्र निषाद,विजय साहू एवं महिला कमांडो सरिता साहू,यशोदा साहू, प्रेमीन साहू, शतारिणी निषाद,डामन निषाद,लता निषाद,राधा निषाद, सरस्वती निषाद,ललित साहू,आशा साहू,गायत्री साहू,बिसाहीन साहू, तिजिया साहू,कुंती साहू,राजिम साहू, लोकिन साहू, पुरुषोत्तम साहू,सेवक राम साहू,गंगूराम साहू,रामसिंह,पूरन लाल साहू उपस्थित थे। मुख्य अतिथि एवं अतिथियों के द्वारा रंगमंच निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।मंच निर्माण के लिए मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू द्वारा अपने जनपद निधि से 190000 रुपए एवं स्वेच्छा पूर्वक 21000 रुपए अतिरिक्त राशि देने की बात कही ताकि रंगमंच बड़ा बन सके। उक्त कार्यक्रम में उन्होंने कहा शाला की बेहतर रिजल्ट के लिए विद्यार्थी शिक्षक व पालक तीनों को प्रयास करना होगा तभी संभव हो पाएगा। छात्रों से नशा मुक्त रहने का आह्वान किया नशे के कारण मन में एकाग्रता नहीं रहती और पढ़ाई जीवन में एकाग्रता जरूरी है। बीच-बीच में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में रसेल सर जी प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, पूर्व माध्यमिक शाला पधान पाठक अवधेश सिंह ठाकुर सर, शिक्षक अतुल शर्मा,प्रवीण साहू,वंदना साहू, पीटीआई पोमन तारक, पारागांव से शा. प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक गेंद लाल साहू एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्य गण एवं ग्रामीण उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट